सीवान, जनवरी 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को स्कूलों में नेताजी सुभाष चंद बोस भी याद किये गए। बच्चों और शिक्षकों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन वृतांत पर विस्तार से बताया। शिक्षिका शिल्पी सिंह ने बताया कि देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार में हुआ था। उनके पारिवारिक वातावरण ने उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का संचार किया। नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने जर्मनी, जापान और दक्षिण एशिया के देशों से संपर्क स्थापित कर भारत की आजादी के लिए राजनीतिक, सैन्य और नैतिक समर्थन जुटाया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर...