विकासनगर, अक्टूबर 5 -- विकासनगर, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत छह अक्तूबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को साप्ताहिक आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की जाएगी। जबकि आठ अक्तूबर को कृमि दिवस पर विद्यार्थियों को कृमि रोधी दवा खिलाई जाएगी। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर की ओर से इन दिनों इसके लिए तैयारी कर ली गई है। शिक्षा विभाग से छात्र संख्या के आंकड़े लेकर प्रत्येक संकुल में आयरन फोलिक एसिड और एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित कर दी गई हैं। खास बात यह है कि इस बार निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को भी आयरन फोलिक एसिड दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.