मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। अब सरकारी स्कूलों में पढ़़ने वाले बच्चों की सेहत की जांच के लिए चलंत चिकित्सा दल का गठन किया जाएगा। जिले मे बहाल आयुष चिकित्सकों को इसमें शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चे व आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों की सेहत की जांच व इलाज करने के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिला में पदस्थापित आयुष चिकित्सकों के तबादला के बाद राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम लगभग शिथिल पड़ गया था। मगर अब आयुष चिकित्सकों की बहाली के बाद इन चिकित्सकों से ग्रामीण इलाके के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्यूटी लेने के लिए प्रखंड स्तर पर टीम बनाने को कहा गया है।इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी से भी सहयोग लेने का भी निर्देश दिया गया है। प्रत्येक दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.