सिद्धार्थ, दिसम्बर 7 -- उस्का बाजार। हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा करीब आते ही माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इससे विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। शिक्षक बताते हैं कि बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि अचानक घोषित कर सकता है, इसलिए दिसंबर तक पूरी तैयारी कराना आवश्यक है। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सामान्य रूप से जनवरी से शुरू होती हैं। इसी आधार पर विद्यालय में प्रयोगात्मक कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने शिक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी संग पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश ...