नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों में दिव्यांग छात्रों के लिए संसाधन केंद्र बनाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों (सीडब्ल्यूडी) को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करना है। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत दस नए संसाधन केंद्र स्थापित होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी स्कूलों में ऐसे ही केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। संसाधन केंद्रों में विशेष शिक्षा, समन्वयक, डॉक्टर आदि की तैनाती होगी। इस केंद्र की सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी। यह केंद्र सप्ताह में छह दिन संचालित होंगे। यहां दिव्यांग छात्रों को चिकित्सीय सेवाएं दी जाएंगी। इसमें हर सत्र 45 मिनट का होगा। जिसमें एक दिन में कुल आठ सत्र होंगे। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहां यह केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.