वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी। गुरु तेग बहादुर जयंती के मद्देनजर मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मगर यह अवकाश सिर्फ बच्चों पर लागू होगा। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को जारी आदेश में बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर एसआईआर कार्यों में सहयोग करना होगा। बीएसए ने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...