फतेहपुर, नवम्बर 25 -- फतेहपुर/खागा। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों में चोरों का आतंक समाप्त नहीं किया जा सका। बीते सालों में चोरी की सैकड़ों घटनाओं ने परिषदीय स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए लेकिन अब तक इसे रोकने के मुकम्मल इंतजाम नहीं हो सके। जिले के ऐसे तमाम स्कूल हैं जहां बीते सालों में कई बार चोरी हो चुकी है। इसमें से अनेक ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षकों ने स्वयं व समुदाय के सहयोग से संसाधन एकत्र किए थे। नजीर के तौर पर उत्कृष्ट स्कूलों में शुमार ऐरायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में अज्ञात चोरों ने प्रोजेक्टर, सीलिंग फैन, कुर्सियां, सबमर्सिबल केबिल और खेल के सामान समेत करीब सत्तर हजार का माल पार कर दिया था। मलवां क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पहरवापुर में अब तक कई बार चोरी हुई। चौडगरा क्षेत्र के ही प्रावि अ...