अयोध्या, दिसम्बर 30 -- तारुन, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण का एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पारा गरीबशाह में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन द्वारा बेसिक शिक्षा के स्कूलों में चल रहे कार्यक्रमों जैसे डीबीटी, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प से ग्राम प्रधानों /जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस को अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम का संचालन पंकज निषाद ने किया। एआरपी शिवनारायण मौर्य, रजनीश सिंह एवं जयंत सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.