रुडकी, दिसम्बर 5 -- जल्द शुरू होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में अधिक से अधिक खिलाड़ियों के नामांकन करने को लेकर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्कूलों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत वे रुड़की क्षेत्र के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दे रहे हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कोहली ने प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे अपने विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए नामांकन कराए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का खुला मंच प्रदान करती है, जहां से उभरकर युवा आगे बड़े खेल मंचों तक पहुंच सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...