मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में अंधापन निवारण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये हैं। इस बारे में सभी जिलों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि अंधापन निवारण कार्यक्रम के तहत पहले से ही तय है कि स्कूलों में छात्रों की जांच की जायेगी, लेकिन समीक्षा में पाया गया है कि छात्रों की आंखों की जांच नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टरों के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूली छात्रों की आंख की जांच की जाये। जांच में जिन बच्चों की आंखों में गड़बड़ी मिले, उन्हें नि:शुल्क चश्मा भी दिया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...