किशनगंज, दिसम्बर 12 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस ने जिले के स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की शुरुआत की है। अब पुलिस अधिकारी खुद शिक्षक की भूमिका में विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों से परिचित करा रहे हैं। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों बीबीगंज, कोढोबारी सहित आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में यह जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष और उनकी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को ईआरएसएस (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली), महिला सुरक्षा, चरित्र सत्यापन, यातायात नियम, तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और रोचक तरीके से समझाया। पुलिसकर्मियों ने...