मैनपुरी, नवम्बर 4 -- बीएसए दीपिका गुप्ता ने मंगलवार को परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। स्कूलों में ताला लगा मिला। उन्होंने लापरवाही करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने कहा है कि हर हाल में शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। बीएसए घिरोर के पीएमश्री विद्यालय कल्होर पहुंची तो स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नेहा यादव, शिक्षक योगेंद्र पांडेय, शिक्षामित्र गीता यादव अनुपस्थित थे। बच्चे घूम रहे थे और स्कूल में ताला लगा था। इन्होंने इन सबका एक दिन का वेतन रोक दिया है। घिरोर के ही प्राथमिक विद्यालय बौना में सहायक अध्यापक शिवानी सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, सरोज देवी, शीला देवी अनुपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.