इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। प्रतियोगिता के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी कराई जाए। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के मेरा युवा भारत की ओर से कराई जा रही है। इसके लिए मेरा युवा भारत के कर्मचारी रजिस्ट्रेशन कराने में छात्र-छात्राओं का सहयोग करेंगे। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 साल आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भागीदारी कर सकेंगे। पूरी प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...