लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बुधवार को नगर सलेमपुर और बहेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई एवं छात्र उपस्थिति की स्थिति का जायजा लिया गया। एसडीएम ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश देते हुए रसोइयों को भोजन स्वच्छता और पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कम पाई गई छात्र उपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.