नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद में बुधवार को उत्तरपुस्तिकाएं आ गई है। शनिवार से केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं को पहुंचाने का काम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से किया जाएगा। जनपद में परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर के प्रश्नपत्र पहले ही जीजीआईसी सेक्टर-12 में आ चुके हैं। अब उत्तरपुस्तिकाओं के आने के बाद इनका वितरण शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तरपुस्तिकाएं आने पर उन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही एक-दो दिन में प्रवेश पत्र भी आ जाएंगे। वहीं, 9 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आरंभ होकर 12 मार्च तक चलेगी। परी...