धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र अब निकटतम स्कूलों में शिफ्ट होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद धनबाद ने राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार तैयारी शुरू कर दी है। डीईओ अभिषेक झा ने सभी प्रखंडों को जारी निर्देश में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकट के विद्यालय में को-लोकेट किया जाना है। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के कनीय अभियंता एवं आईसीडीएस सुपरवाइजर की ज्वाइंट सर्वे टीम गठित की गई है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के निकटतम विद्यालय, शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर की परिधि में तथा ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र से एक किमी की परिधि में भौतिक रूप से चिह्नित करते हुए कार्यवाही का निर्देश प्राप्त है। प्रथम चरण के अंतर्गत सर्वे के लिए लक्षित आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 773 है। संय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.