सीवान, मई 31 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 31 मई को होगी। शिक्षा विभाग द्वारा इस संगोष्ठी की थीम रखी गई है-पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा भी पत्र जारी किया गया है। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय से मिलने वाले सहयोग के बारे में अभिभावकों को बताना है। साथ ही गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों के सतत् सीखने के लिए अभिभावकों को सशक्त और जागरूक बनाना। संगोष्ठी के दिन सबसे पहले वर्ग शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में अभिभावकों का स्वागत करेंगे। इस दिन स्कूलों में सरकार द्वारा दी जाने वाली शिक्षण सहायक सामग्रियों मसलन स्टूडेंट टीएलएम किट, एफएलएन किट, पाठ्य पुस्तकें, अभ्यास पुस्तिका और स्कूल डायरी आदि की प्रदर्शनी लगेगी। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.