शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- अग्निशमन एवं आपात सेवा की ओर से फायर अधिकारी बीएन पटेल के नेतृत्व में शहर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोदीपुर और संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव के उपाय बताए और व्यवहारिक जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में संभावित शीतलहर को देखते हुए ठंड से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.