कौशाम्बी, मार्च 24 -- छह बाल अपचारियों को स्कूल व सामुदायिक भवनों में पौधरोपण करने व उसकी देखभाल करने की सजा किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाई है। इन आरोपियों पर चोरी, दहेज हत्या, जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज थे। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2013 में चोरी व माल बरामदी के मामले में एक किशोर पकड़ा गया था। बोर्ड ने सोमवार को किशोर को 15 पौध सहकारी भवन में रोपित करने की सजा दी है। पिपरी क्षेत्र में वर्ष 2007 में हुई हत्या के एक मामले में किशोर का नाम प्रकाश में आया था। बोर्ड ने उसे पांच पौधे स्कूल व सामुदायिक भवन में रोपित करने का आदेश दिया। वर्ष 2016 में कोखराज कोतवाली में दर्ज मारपीट मामले के आरोपित किशोर को बोर्ड ने तीन हजार रुपये के अर्थदंड व पांच पौधे लगाने का आदेश दिया। पिपरी क्षेत्र में वर्ष 2007 में जानलेवा हमले के मामले में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.