छपरा, जनवरी 28 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड के उतरी छोर पर अवस्थित लोकमान्य उच्च विद्यालय कुदरिया राजापटी में जल जीवन हरियाली के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि आज एनडीए सरकार की अगुआई में गांव गांव में सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षिक माहौल बना है। आवश्यकता है कि अभिभावक अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें । उन्होंने स्कूलों में विधायक कोष से फर्नीचर एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के बाद शीघ्र ही लैब सामग्री एवं खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही । उन्होंने अपने बड़े भाई पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह द्वारा मशरक एवं सारण के विकास की चर्चा भी की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प...