बेगुसराय, जून 11 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुरक्षा व संरक्षा मार्गदर्शिका 2021 दी जाएगी। इसमें स्कूल और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल हैं। स्कूलों को इसका पालन करना होगा। शिक्षा मंत्रालय ने इसे नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 2021 में तैयार किया था। इसका उद्देश्य स्कूलों को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाना है। मंत्रालय ने इसे सभी स्कूलों तक पहुंचाने को कहा था। इसी को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक ने सभी जिला को पत्र भेजा है। पत्र के साथ एक लिंक भी साझा किया गया है। इसी लिंक से मार्गदर्शिका डाउनलोड कर स्कूलों को उपलब्ध कराई जानी है। शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों में सुरक्षा और संरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें बच्चों की भौतिक, सामाजिक-भावनात्मक और संज्ञानात्मक सुरक्षा पर ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.