गाज़ियाबाद, फरवरी 4 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन क्षेत्र में कई स्थानों पर स्कूलों के ठीक सामने ठेके खुले होने से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये ठेके नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से खोले गए हैं। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने बताया कि यहां दिन के समय भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है और ठेकों को तत्काल हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...