मुजफ्फर नगर, जून 24 -- भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की जनपद इकाई ने जिला अध्यक्ष राम रतन बालियान व महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान स्कूलों को विलय करने की योजना का विरोध किया गया। धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि सरकार के आदेश पर मुजफ्फरनगर में करीब 250 स्कूल बंद हो रहे हैं, उनको मर्ज कर अन्य विद्यालय में समाहित किया जा रहा है। हर ब्लाक मे विद्यालयों का विलय किया जा रहा है। इस व्यवस्था को तत्काल रोका जाए अन्यथा शिक्षक सड़कों पर उतरेगा। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें स्कूलों को मर्ज करने का आदेश वापस लिए जाने की मांग की। महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था का डटकर विरोध होगा और शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.