बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। परिवहन विभाग की ओर से रविवार को शहर के टीडी कॉलेज के मैदान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल बस के चालकों और परिचालकों के आंखों की जांच की गयी। चिकित्सकों ने जांच के बाद कइयों को दवा लेने और चश्मा लगाने की सलाह दी। चल रहे यातायात माह में आयोजित शिविर में एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों के लगभग 156 चालकों और परिचालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित रंजन और नेत्र परीक्षण अधिकारी मनीष कुमार ने जांच कर दवा आदि लेने की सलाह दी। इस मौके पर उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, पीटीओ अरविंद कुमार जैशल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...