बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वास्थ्य, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में कई जगह चेकिंग की। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अपर शोध अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में टीम ने इस्लामिया गल्र्स इंटर कॉलेज, खलील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सहित कई संस्थानों के आसपास छापामारी की। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करने पर 4 लोगों के चालान काटकर 700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.