चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी आवासीय एवं गैर आवासीय विद्यालयों को ईट राइट स्कूल के लिए पंजीकृत करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया है। आवासीय विद्यालय में जहां कैंटीन या मेस की व्यवस्था है वहां उक्त मेस एवं कैंटीन को फूड लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। ईट राइट स्कूल में पंजीकृत करने के उपरांत हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर का चयन किया जाना है। उसके उपरांत खाद्य सुरक्षा, सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन और हाइजीन से जुड़े जागरूकता अभियान को विद्यालय में छात्रों के बीच में किया जाना है। सभी कार्यक्रमों को ईट राइट स्कूल के वेबसाइट पर अपलोड करने के उपरांत ईट राइट स्कूल का सर्टिफिकेट स्कूलों को दिया जाएगा। उपायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एफएसएसएआई द्वारा प्रायोजित ईट राइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.