चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- सोनुवा,संवाददाता। सोनुवा प्रखंड के भालूरूंगी पंचायत के विभिन्न स्कूलों में मूलभूत समस्याओं को लेकर उपमुखिया गणेशचंद्र बोदरा ने डीसी के अलावा मुखिया, बीपीओ और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उपमुखिया ने पिछले दिनों भालूरूंगी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भालूरूंगी, मध्य विद्यालय शशिकला, प्राथमिक विद्यालय बिनका, मध्य विद्यालय महुलडीहा और प्राथमिक विद्यालय रेंगालबेड़ा का दौरा किया। उन्होंने यह पाया था कि कई स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही कई स्कूलों में पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे छात्रों को कठिनाई हो रही है। भवन और अन्य संसाधनों की कमी के कारण पठन-पाठन का माहौल बाधित है। उपमुखिया गणेशचंद्र बोदरा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखा कि शिक्...