मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना सुधार पर विशेष जोर दिये जाने का सीधा असर मधुबनी जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों पर पड़ने की उम्मीद है, जहां वर्षों से जर्जर भवन, शौचालय की कमी, पेयजल संकट और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने जैसे सवाल उठते रहे हैं। बजट दस्तावेज में विद्यालयों के भवन निर्माण, मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्रमुख लक्ष्य बताया गया है। जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण पढ़ाई बाधित होती है। शिक्षकों और अभिभावकों की ओर से लगातार इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाती रही है। बजट में स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग मद रखे जाने से उम्मीद जगी है कि जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.