गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की तरफ से स्कूल बसों की जांच के लिए लगातर अभियान चलाया जा रहा है। आरटीए की टीम ने सोमवार को जांच के दौरान पांच ऐसी स्कूल बसों को पकड़ा, जो स्कूलों में चलने की बजाय निजी कंपनियों में चल रही हैं। पांचों बसों को जब्त कर लिया गया। अब इन पर जुर्माना लगाने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई भी जाएगी। आरटीए विभाग की तरफ से अब विभाग के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्कूल बसों का सालाना पासिंग टैक्स कम होता है, जबकि निजी कंपनियों में चलने वाली बसों का टैक्स ज्यादा होता है। इस कारण शहर में 50 से अधिक ऐसी बसें चल रही हैं जो स्कूल के बोर्ड और रंग में रंगी होती है, लेकिन इनमें स्कूली छात्र-छात्राओं की बजाय निजी कंपनी के कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.