फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया। जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त नेतृत्व में जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय दरई पहुंच कर इकट्ठे हुए। जहां पर प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियो ने मौके पर पहुंची डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय अनुराधा को प्रदेश की राज्यपाल के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं शहरध्यक्ष शफात खान राजू ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों की पेयरिंग कर बंद किये जाने का पुरजोर विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.