नोएडा, दिसम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को लेकर तैयारी चल रही हैं। बोर्ड ने रविवार को 59 केंद्रों की सूची जारी कर स्कूलों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अधिकतर आपत्तियां केंद्र पर छात्रों की संख्या के हिसाब से बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं से जुड़ी हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि छात्रों की संख्या के हिसाब से बैठने की व्यवस्था नहीं है, जहां पिछले वर्ष उन विद्यालयों में 600 बच्चों के परीक्षा कराई गई थी, वहां इस बार 800 से अधिक छात्र आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही, संचालकों ने पिछले साल की तरह छात्र आवंटित करने की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र बनाए गए स्कूल आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इन आपत्तियों के साथ-साथ स्कूलों से प्रमाण भी मांगे गए हैं। चार दिसंबर...