शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। बीएसए ने नवीन दायित्व मिलने पर पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने संगठन के इतिहास की जानकारी दी। जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा कि संगठन ने विभागीय कार्यों में हमेशा सहयोग किया है। इस अवसर पर जुबेर आलम, अजीत कनौजिया, राजकुमार सिंह, आदेश सिंह तोमर सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...