फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- गुरुग्राम। ठंड के मौसम को देखते हुए राजकीय और निजी स्कूलों के समय में 15 नवंबर से बदलाव कर दिया गया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। अब स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक का रहेगा। पहले सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक का समय था। निदेशालय ने कहा है कि अगर स्कूलों ने आदेश का पालन नहीं किया तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दो शिफ्टों वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से कक्षाएं लगेंगी। छुट्टी का समय शाम को 5:15 बजे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...