बरेली, जुलाई 27 -- रविवार को शिक्षा बचाओ संघर्ष मोर्चा का शिष्ट मंडल सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, शहर विधायक और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विधान परिषद सदस्य बहुरन लाल मौर्य से मिला और उनको परिषदीय विद्यालयों के विलय को रद्द कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कहा गया कि कम नामांकन वाले सरकारी बेसिक और जूनियर विद्यालयों के विलय से गरीब छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी। इससे बालिकाओं का स्कूल ड्रॉप आउट रेट भी बढ़ जाएगा। स्कूल बंद होने से शिक्षकों,शिक्षामित्र,अनुदेशक और रसोइयों के पद समाप्त हो जाएंगे। सभी जन प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर सहयोग भी मांगा गया। उन्होंने मोर्चा के संयोजकों की बात को ध्यानपूर्वक सुनकर ज्ञापन को मुख्यमंत्री को अग्रसरित करने का भरोसा दिलाया। शिष्ट मंडल में मोर्चा के मुख्य संयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.