आदित्यपुर, जनवरी 12 -- वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान जमशेदपुर में स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों के साथ उनके परिवार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने की। मौके पर विश्वजीत करवा, प्रहलाद शर्मा, आनंद गौंदर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। आपसी भाईचारे व सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गतिविधियों, सामूहिक भोज और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने आयोजन को यादगार बना दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी एकजुटता बढ़ती है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। फोटो : 03, वार्षिक...