बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट ऐड बॉक्स, आपातकालीन दरवाजे, सीट बेल्ट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता को परखा गया। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान स्कूल बस चालकों और परिचालकों से संवाद किया। उन्हें घने कोहरे, ठंड के मौसम में रोड पर फिसलन व कम दृश्यता को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ओवरलोडिंग के खिलाफ टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 4 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...