मऊ, फरवरी 21 -- सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रसूलपुर-सूरजपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व चौकी इंचार्ज नवीन कुमार कुशवाहा ने किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के कुल 14 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने संबंधित वाहन संचालकों को भविष्य में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी और बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...