लातेहार, दिसम्बर 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2025-26 का समापन मंगलवार को किया गया। समापन के मौके पर फाइनल मैच लका ब्लू तथा शेरशाह 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरशाह 11 ने निर्धारित ऑफरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए । जिसमें शिवांश ने 65,सतीश कुमार ने 77 तथा अमित मुंडा ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं लका ब्लू की ओर से रवि शंकर सिंह तथा हिमांशु कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लका ब्लू की टीम ने 28 ओवर में सभी विकेट होकर मात्र 175 रन ही बना पाए। जिसमें आर्यन राज ने 48,रवि शंकर सिंह ने 38 तथा इशांत कुमार ने 30 रनों का योगदान दिया। शेरशाह 11 की ओर से और राजीव को अमित मुंडा मानव सिंह तथा राजीव कुजूर ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच अम...