देवरिया, फरवरी 10 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस स्कूल बस से छात्रा उतरी, उसी बस का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया। छात्रा का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बरसीपार छावनी टोला गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद की आठ वर्षीय पोती अंशिका पुत्री रामबदन प्रसाद उपनगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। सोमवार अपरान्ह स्कूल बस छात्रा को छोड़ने उसके गांव पहुंची थी। बच्ची अभी बस से उतर ही रही थी कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस आगे बढ़ा दी। इसी दौरान बस का पहिया बच्ची के दोनों पैरों पर चढ़ गया। घटना के बाद बस चालक अन्य बच्चों को रास्ते में उतारकर बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.