फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- बिंदकी। कोतवाली बिंदकी के खजुहा तथा नरैचा गांव के बीच शनिवार सुबह एक स्कूली बस तथा प्राइवेट स्कूल की ओमनी कार में टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में ओमनी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कूल बस भी मामूली क्षतिग्रस्त हुई। ओमनी चालक शुभम गुप्ता निवासी ग्राम खदरा घायल हुआ जिसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खजुहा चौकी के सब इंस्पेक्टर जयलाल ने बताया कि दुर्घटना के समय स्कूल बस नरैचा गांव से खजुहा की ओर लौट रही थी। बस में आठ बच्चे सवार थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जबकि ओमनी कार स्कूल के बच्चों को लेने खजुहा की ओर से नरैचा की ओर जा रही थी। उसमें दो ही बच्चे थे जो सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.