बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिटिया चौराहे पर बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे स्कूली बस को ओवरटेक करते समय ट्रक की ठोकर लग गई। इस दौरान बस में बैठे बच्चे व शिक्षक बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती से डुमारियागंज की तरफ स्कूली बस जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक स्कूली बस को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करते समय सामने से वाहन आ गया, जिसको देखकर ट्रक चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को नियंत्रित तो कर लिया, लेकिन स्कूली बस में साइड से रगड़ते हुए आगे निकल गई। इस घटना को देखकर बस में बैठे शिक्षक व छात्र चीख-पुकार करने लगे। स्कूली बस चालक ने गाड़ी को रोककर ट्रक चालक से कहासुनी करने लगा। इसको देख स्थानीय लोग एकत्रित होकर बीच-बचाव किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.