कानपुर, दिसम्बर 8 -- जीटी रोड स्थित विकास भवन के पास तेज रफ्तार स्कूली बस ने खड़े आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैलट में उसकी मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने बस चालक को पकड़कर नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बस चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। नवाबगंज के धनऊपुरवा निवासी 38 वर्षीय राजेश निषाद आटो चालक थे। परिवार में पत्नी मंजू और तीन बच्चे हैं। बहनोई कमलेश ने बताया कि सोमवार सुबह वह आटो लेकर निकले थे। विकास भवन के पास वह आटो में बैठकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने आटो में टक्कर मार दी। इस दौरान आटो पलटने से राजेश बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने बस चालक को पकड़ कर पीटा और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आट...