बिजनौर, फरवरी 2 -- नूरपुर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लेकर आ रही बस के चालक के ओवर टेक करते समय मोरंग भरे डम्पर से सामने से टक्कर होने से दो बच्चों को गम्भीर चोट आई, जबकि कई अन्य बच्चे मामूली घायल हो गए। हादसे के परिणामस्वरूप बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सोमवार की सुबह रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की बस शिवालाकला क्षेत्र के गांवों मुस्तफाबाद, रतनगढ़ व नूरपुर के तंगरौला गांव के लगभग चालीस बच्चो को लेकर स्कूल रही थी। नूरपूर में लोनिवि निरीक्षण भवन व रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने स्कूल बस के किसी अन्य वाहन को ओवर टेक करते समय सामने से रहे मोरंग भरे डम्पर से टक्कर हो गयी। टक्कर लगते ही बस में सवार बच्चो में चीख पुकार मच गई। पड़ौसी व प्रत्यक्ष दर्शियों ने बच्चो को बस से बाहर निकाला। चोटिल बच्चो को पास ही निजी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना ...