रामपुर, मार्च 24 -- स्कूलों में बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 12 बसों की फिटनेस या समय सीमा पूरी हो गईं है। ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों के साथ ही बस स्वामियों को नोटिस जारी किए है। संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार जनपद में तीन सौ स्कूली बसों का पंजीयन है। हालांकि यह संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि कुछ वाहन परिवहन विभाग में तो पंजीकृत हैं, मगर उनका उल्लेख स्कूलों में ट्रांसपोर्ट का नहीं है। इसके बावजूद वे बच्चों को लाने व ले जाने में लगी हैं। इसको लेकर ही संभागीय परिवहन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में लगी बसों के कागजात सहित फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र को जांच के लिए देखा था। इस दौरान जनपद में पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.