सुपौल, मई 11 -- निर्मली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई तानातनी के कारण भारतीय सेना की बहादुरी और मुस्तैदी ने लोगों के दिलों में भरोसा और गर्व की भावना भर दी है। जबकि शनिवार की शाम दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। स्थानीय स्तर पर नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में युवाओं और स्कूली बच्चों में सेना के प्रति उत्साह और जोश देखा जा रहा है। नगर के कई स्कूलों में बच्चों ने सेना के समर्थन में देशभक्ति गीत गाए और शिक्षकों ने वीर जवानों की बहादुरी की कहानियां सुनाईं। युवाओं का कहना है कि भारतीय सेना ने हमेशा देश की रक्षा की है और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। युवाओं ने कहा कि अगर देश को जरूरत पड़ी तो वे भी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। सोशल मीडिया पर भी सेना के समर्थन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.