नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- आजकल दिल्ली-एनसीआर के स्कूली बच्चों में हैंड-फुट-माउथ डिजीज (HFMD) नाम का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण से पीड़ित बच्चों के मुंह के अंदर दर्द भरे छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चे को कुछ भी निगलने और बोलने में परेशानी होने लगती है। बता दें, हैंड-फुट-माउथ डिजीज कॉक्ससैकीवायरस (Coxsackievirus) जैसे एंटरोवायरस के कारण होता है, जो बिना धुले हाथों, लार, या मल के सीधे संपर्क से फैलता है।क्या है हैंड-फुट-माउथ डिजीज (HFMD) हैंड फुट माउथ डिजीज (HFMD) एक वायरल संक्रमण है जो छोटे बच्चों के हाथों, पैरों और मुंह में दर्दनाक लाल फफोले पैदा करता है। यह संक्रमण ज्यादातर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। HFMD वायरस संक्रमित बच्चे की लार, नाक स्राव, मल या फफोलों के साथ दूषित सतहों, खिलौने, कपड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.