मधुबनी, जनवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डीएम सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के आदेशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ लिया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चों के द्वारा यह शपथ लिया गया कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाऊंगा। बिना सीटबेल्ट बांधे चारपहिया वाहन नहीं चलाऊंगा तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा। अपने परिवार, समाज एवं सम्पर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने हेतु प्रेरित करुंगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, भूपेन्द्र प...