सीतामढ़ी, मई 28 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर में मंगलवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रत्युत्तर, विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम क्लाइमेट चेंज विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बीआईएजी, यूनिसेफ, जीपीएसवीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को आपदा प्रबंधन व बचाव की जानकारी दी गई। यूनिसेफ के जिला सलाहकार गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार राज्य में सीतामढ़ी बहु-आपदा प्रवण जिलों की श्रेणी में आता है, जहां प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की घटनाए प्राय: होती रहती हैं। ऐसी आपदाओं के कारण सामाजिक, भौतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आपदा की घड़ी में प्रथम उत्तरदाता के रूप में स्थानीय समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.