पटना, फरवरी 15 -- ली मार्शल आर्ट्स की ओर से कार्मेल स्कूल परिसर में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बेल्ट परीक्षा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों को संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सिहान अविनाश कुमार एवं मोहन लाल आर्य ने कराटे चैंपियनशिप से संबंधित फाइट के नियम, तकनीक एवं फाइट करने का विशेष प्रशिक्षण दिया। शिविर में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं त्वरित निर्णय क्षमता पर विशेष बल दिया गया। सभी प्रतिभागी छात्राओं का बेल्ट टेस्ट हुआ। जिसके बाद सफल छात्राओं को उनकी योग्यता के अनुसार बेल्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सिस्टर मृदुला, सिस्टर मलर, खेल शिक्षिका सीमा सिन्हा उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...