बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा सात और आठ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बिल्सी कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, कंट्रोल रूम संचालन, वायरलेस संचार प्रणाली, लॉकअप व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, यातायात नियम तथा साइबर अपराध से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित होती है। इस दौरान पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, रूबी मौर्य, शिवानी सिंह और प्रीति श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिं...